महात्मा बुद्ध व कार्ल मार्क्स का विचार आज भी प्रासंगिक : दुबे

महात्मा बुद्ध व कार्ल मार्क्स की जयंती

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के वीएम उच्च विद्यालय स्थित जिला केंद्रीय कन्हैया लाल पुस्तकालय सभागार में शुक्रवार को महात्मा बुद्ध तथा कार्ल मार्क्स की जयंती जनवादी लेखक संघ के उपाध्यक्ष, सेवानिवृत्त शिक्षक युगल किशोर दुबे की अध्यक्षता में मनाई गई। इस मौके पर उन दोनों महान विभूतियों के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके आदर्शों को आत्मसात करने पर बल दिया गया। आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए दुबे ने कहा कि यह इत्फाक या संयोग कहा जाएगा कि इस बार दोनों विभूतियों का जन्म दिन पांच मई बैशाख पूर्णिमा को है। दोनों के जन्मदिन में करीब दो सौ वर्षों का अंतर होते हुए आज के परिदृश्य में बुद्ध एवं कार्ल मार्क्स दोनों के विचार प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि महात्मा बुद्ध ने ज्ञान की खोज में 28 वर्षों की आयु में अपना राजपाट, घर द्वार छोड़कर निकल गए।

ज्ञान प्राप्ति के पश्चात पूरे विश्व में सत्य, अहिंसा, करुणा एवं प्रेम का संदेश दिए, सबजन हिताय एवं अहिंसा परोधर्मों का संदेश दिए। दुनिया में 180 करोड़ से अधिक लोग बुद्ध के अनुयायी बन गए। मौके पर वक्ता शिक्षक अशोक कुमार, प्रो. उपेंद्र नाथ यादव, शिक्षक राकेश कुमार सिंह, रामनरेश सिंह आदि ने महात्मा बुद्ध व कार्ल मार्क्स के उपदेशों को अपने जीवन में उतारने के लिए प्रेरित किया। कमलेश कुमार ओझा एवं सरवर हाशमी ने संगीत एवं क्रांतिकारी गीतों के माध्यम से बुद्ध एवं मार्क्स के संदेशों को पूरे विश्व में फैलाने की बाते कही। कार्यक्रम को संबोधित करने वालों में बदरे आलम, राजकुमारी, शबनम, परमा चौधरी, अखिलेश्वर दीक्षित, गणेश राम, मनिपाल मधुकर आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026