परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया प्रखंड में जाति आधारित गणना कार्य में प्रगणक सुबह से ही लगे हुए हैं। वे डोर टू डोर लोगों के दरवाजे पर पहुंच लोगों को वस्तुस्थिति की जानकारी लेकर फार्मेट में भर उसे मोबाइल एप पर सबमिट करने में लगे हैं। इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रणव कुमार गिरि, प्रखंड कृषि पदाधिकारी कृष्ण कुमार मांझी एवं राजस्व पदाधिकारी राकेश आनंद ने बुधवार को कोइरीगांवा में गणना कार्य का जायजा लिया।
इस दौरान कार्य धीमी होने के कारण बीडीओ ने संबंधित प्रगणक को फटकार लगाई। बीडीओ ने कहा कि सभी प्रगणक और पर्यवेक्षक जाति आधारित जनगणना को मुस्तैदी से करें। बार-बार कहने के बावजूद भी कार्य काफी धीमा है, इसको लेकर कुछ प्रगणक व पर्यवेक्षक पर शोकाज किया गया है, अब कार्रवाई भी की जाएगी। आप लोग ईमानदारी से कार्य करें ताकि हमें कार्रवाई के लिए मजबूर नहीं होना पड़े। पदाधिकारियों ने प्रगणक व पर्यवेक्षकों से कार्य में तेजी जाने की बात कही।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…