भगवानपुर हाट: दो पुत्रों के साथ गायब महिला पूर्णिया से बरामद, प्रेमी गिरफ्तार

पति ने अपहरण की कराई थी प्राथमिकी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के बनपुरा गांव से 10 महीने पूर्वअपने दो किशोर पुत्रों के साथ गायब महिला को पुलिस ने पूर्णिया से बरामद कर लिया। पुलिस ने उसके प्रेमी पूर्णिया जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र के जलकर गांव निवासी मो. लुकमान उर्फ मो. सलमान को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा बरामद महिला तथा उसके दोनों पुत्रों का बयान धारा 164 के तहत न्यायालय दर्ज कराया गया। पुलिस के अनुसार वह महिला अपने पुत्रों के साथ अपने प्रेमी (अब पति) के साथ रहना चाहती है। फिलहाल उसे पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है। इस मामले पिछले वर्ष जून महीने में उसके पति बनपुरा निवासी एक व्यक्ति ने थाने में आवेदन देकर पत्नी व पुत्रों के अपहरण का मामला दर्ज कराया था।

इसमें उसने पूर्णिया जिले के मो. लुकमान एवं उसके माता-पिता व अन्य लोगों को आरोपित किया था। उसने उसपर गहने व अन्य सामान लेकर चले जाने का आरोप लगाया था। पुलिस प्राथमिकी कर उसकी बरामदगी के लिए प्रयासरत थी। पुलिस को महिला को बेंगलुरु में होने की सूचना मिली थी। पुलिस वहां जाने को तैयार थी, तभी सूचना मिली कि वे सभी ईद के अवसर पर पूर्णिया अपने गांव आ गए हैं। इसकी सूचना मिलने पर अनुसंधानकर्ता एएसआइ शैलेंद्र कुमार सिंह ने पूर्णिया पहुंचकर वहां के स्थानीय पुलिस की मदद से छापेमारी कर महिला एवं उसके दोनों बच्चों को बरामद कर लिया, साथ हीं उसके प्रेमी मो. लुकमान को गिरफ्तार कर थाना ले आई। उसके बाद सभी को कोर्ट में प्रस्तुत किया गया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026