बड़हरिया: बीईओ ने शिक्षा समिति के चुनाव का दिया निर्देश

लंबित उपयोगिता जल्द जमा करने का निर्देश

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरसी परिसर में मंगलवार को सभी स्कूल के हेडमास्टरों की बैठक हुई। बीईओ शिवशंकर झा ने अध्यक्षता की। सभी हेडमास्टर को जल्द शिक्षा समिति का चुनाव कराने का निर्देश दिया गया। बैठक में विद्यालय संबंधित रिपोर्ट को यथाशीघ्र जमा करने की मांग की गई। बैठक में हेडमास्टर को विद्यालय के मेघा सॉफ्ट को तुरंत एक्टिवेट कराने का निर्देश दिया गया। वहीं एमडीएम की उपयोगिता रिपोर्ट जमा करने का निर्देश दिया। बीइओ ने शिक्षकों के वरीयता के आधार पर प्रधानाध्यापक को प्रभार सौंपने का भी निर्देश दिया।

बीईओ ने कहा कि विद्यालय सम्बंधी कार्यों में लापरवाही बरतने वाले हेडमास्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में बीआरपी मनोज कुमार सिंह, शर्मानंद प्रसाद, शम्भुनाथ यादव, संकुल समन्वयक श्यामदेव यादव, द्वारिका राम, पंकज कुमार शर्मा, अमरेंद्र प्रसाद, उपेंद्र सिंह, दिलनवाज अहमद, गुफरान अहमद हादी, गोविंद रजक, ओमप्रकाश सिंह, दीपेश शर्मा, जितेंद्र कुमार, प्रभात कुमार, रफी अहमद, प्रधानाध्यापक दीपेश कुमार, विनोद कुमार, प्रदीप मंडल, अभिमन्यु यादव, संतोष कुमार मांझी, सुनीत कुमार, संतोष यादव व मदन प्रसाद थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026