मैरवा: डस्टबिन के बाद अब केमिकल घोटाले में जल्द आ सकता है निर्णय

  • 02 अगस्त को जांच कमेटी ने ईओ बुलाया था
  • 03 सौ 50 रुपये प्रति लीटर खरीदी गई है केमिकल

परवेज अख्तर/सिवान: मैरवा नगर पंचायत में डस्टबीन खरीददारी में गड़बड़ी को लेकर ईओ व अध्यक्ष पर कार्रवाई की अनुशंसा के बाद कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है। इसके बाद लोग 21 लाख में खरीदे गये केमिकल घोटाले की जांच को लेकर रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। दो अगस्त को जांच कमेटी द्वारा तत्कालीन ईओ अर्चना कुमारी व नगर पंचायत अध्यक्ष को बुलाये जाने की बात बतायी जा रही है। केमिकल मामले में भी जांच कमेटी जल्द निर्णय ले सकती है। संबंधित मामले के कागजात के साथ दोनों को बुलाया गया था। हाइपो केमिकल खरीददारी को लेकर भी जांच चल रही है। आरटीआई से मिली जानकारी के बाद महंगे दर पर खरीददारी किये जाने की बात सामने आयी थी।

आरटीआई मांगने वाले दुर्गेश कुमार की शिकायत पर हाइपो क्लोराइड की खरीददारी के मामले की जांच चल रही है। कोरोना के दौरान नगर पंचायत ने लगभग छह हजार लीटर केमिकल खरीदी थी। नगर पंचायत ने तीन सौ 50 रुपये प्रति लीटर की दर से खरीददारी की बात बतायी है। जबकी युवक ने बाजार में 65 से 85 रुपये लीटर केमिकल उपलब्ध होने की शिकायत नगर विकास विभाग से की है। युवक ने सीवान नगर परिषद से होइपो क्लोराइड के मूल्य को लेकर आरटीआई मांगा था। दो दिन पूर्व नगर परिषद ने केमिकल को 82 रुपये में तीन हजार व 39 रुपये में पांच हजार लीटर के दर से खरीदे जाने की जानकारी दी है। इससे युवक की शिकायत को बल मिल रहा है। डीएम के निर्देश पर जांच कमेटी जांच कर रही है। युवक ने नगर में कूड़ा उठाव के भुगतान में गड़बड़ी की शिकायत भी डीएम से की है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026