परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया प्रखंड के सदरपुर स्थित संत शिरोमणि सियाराम दास उर्फ नागा बाबा की समाधि पर गुरुवार को उनकी पुण्यतिथि मनाई गई। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने उनकी समाधि पर पूजा अर्चना की। इस मौके पर भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें काफी संख्या में श्रद्धालुओं प्रसाद ग्रहण किया। प्रसाद के रूप में खिचड़ी व चोखा का लुत्फ श्रद्धालुओं ने उठाया।
इस मौके पर स्वास्थ्य जांच शिविर का भी आयोजन किया गया। इसमें डा. सुजीत कुमार, डा. पंकज कुमार और डा. संजय कुमार ने सैकड़ों लोगों की स्वास्थ्य जांच की तथा दवा एवं आवश्यक परामर्श दिए। इस मौके पर भाजयुमो नेता विजय चंद्र यादव उर्फ हैप्पी, जिला पार्षद विनोद सिंह, धर्मेंद्र पटेल, सीताराम मांझी, अनुरंजन मिश्रा, राकेश सिंह समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…