बड़हरिया: स्कार्पियो की चपेट में आने से बाइक सवार युवक घायल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के बड़हरिया-तरवारा मुख्य मार्ग पर सदरपुर गांव के समीप स्कार्पियो की चपेट में आने से बाइक सवार युवक घायल हो गया। उसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल युवक की पहचान सदरपुर निवासी शंभू सिंह के पुत्र संदेश कुमार के रूप में हुई है।

बताया जाता है कि संदेश कुमार अपनी बाइक से बड़हरिया से सामान लेकर सदरपुर स्थित अपनी मिठाई दुकान पर आ रहा था तभी बड़हरिया-तरवारा मुख्य पथ पर मध्य विद्यालय के समीप तेज गति से आ रही स्कार्पियो ने अनियंत्रित होकर उसकी बाइक में धक्का मार दी जिससे संदीप बाइक समेत गिरकर घायल हो गया।

स्थानीय लोगों की मदद से घायल को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया। इसके बाद स्वजन संदीप की स्थिति गंभीर होने के कारण किसी निजी अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। घायल युवक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026