परवेज अख्तर/सिवान: बड़हरिया नगर पंचायत के रिक्त वार्ड संख्या पांच में वार्ड पार्षद पद के लिए उपचुनाव होना है। इसको लेकर प्रखंड मुख्यालय में शुक्रवार को ईवीएम कमिशनिंग का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। इस वार्ड में मतदान नौ जून को होगा तथा मतगणना 11 जून हो होगी। इसके लिए बड़हरिया कन्या मध्य विद्यालय को मतदान केंद्र बनाया गया है जहां मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग नौ जून काे कर सकेंगे।
कमिशनिंग के दौरान उप समाहर्ता सह निर्वाचित पदाधिकारी वृषभानु चंद्रा, बीडीओ प्रणव कुमार गिरि, बीपीआरओ सूरज कुमार, तकनीकी सहायक प्रीतम कुमार, सुनील कुमार, कार्यपालक सहायक कुमार चित्रांश, आशुतोष कुमार मिश्रा आदि उपस्थित थे। उप समाहर्ता सह निर्वाची पदाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि सभी उम्मीदवारों की उपस्थिति में पांच-पांच माक पोल कर जांच के बाद ईवीएम कमिशनिंग कार्य पूर्ण कर लिया गया है तथा ईवीएम को वज्रगृह में सील कर दिया गया है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…