परवेज अख्तर/सिवान: सारण के मशरख तथा जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के ब्रह्मस्थान में शराब पीने से हुई लोगों की मौत के विरोध में भाजपा ने प्रदेश सरकार के विरुद्ध रैली निकाला तथा घटना की जांच करने कराने की मांग की। रैली का नेतृत्व कर भाजपा नेता अनुरंजन मिश्रा ने किया। रैली विभिन्न मोहल्ले का भ्रमण करते हुए थाना चौक पहुंच संपन्न हो गई। भाजपा नेता अनुरंजन मिश्रा ने कहा कि बिहार सरकार की नीतियां गरीब विरोधी है।
साथ ही जहरीली शराब से मौत के मामले में नीतीश कुमार का अभियान पूरी तरह फेल है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गरीबों, दलितों, पिछड़ों की मौत पर जो शर्मनाक बयान दिया है वह बर्दाश्त करने योग्य नहीं है। उन्होंने इन मामलों की सरकार से गहनता से जांच कराने की मांग की है। इस मौके पर काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…