हसनपुरा में नगर पंचायत चुनाव की तैयारी पूरी, 33 मतदान केंद्रों पर होगा चुनाव

16 पीसीसीपी के साथ 16 दंडाधिकारी रहेंगे तैनात

परवेज अख्तर/सिवान: हसनपुरा में होने वाली नगर पंचायत चुनाव की तैयारी पूरी कर ली गई है। एक मुख्य पार्षद, एक उपमुख्य पार्षद एवं 19 वार्ड पार्षद के लिए चुनाव होना है। इसके लिए 33 मतदान केंद्रों पर मतदान कर्मी चुनाव सामग्री एवं ईवीएम के साथ पहुंच गए हैं। ज्ञात हो यहां मुख्य पार्षद के लिए 10 तथा उप पार्षद के लिए 15 तथा 19 वार्ड पार्षद के लिए 138 समेत कुल 163 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। सहुली उच्च विद्यालय सह इंटर कालेज परिसर में सभी मतदान केंद्रों के पीठासीन पदाधिकारी अपने सहयोगी कर्मियों में यथा पी 1, पी 2, पी 3 ए, पी 3 बी, पी 3 सी के साथ चुनावी कागजात व सामग्री के साथ पहुंच गए हैं। वहीं 33 मतदान केंद्रों पर 99 ईवीएम से चुनाव कराया जाना है। इसके लिए हर बूथ पर तीन ईवीएम का प्रयोग होगा।

एक मुख्य पार्षद, उप पार्षद तथा एक वार्ड पार्षद के लिए। यह जानकारी देते हुए बीडीओ राजेश्वर राम ने बताया कि 164 ईवीएम को रिजर्व में रखा गया है ताकि चुनाव के समय कोई ईवीएम में किसी तरह की समस्या होती है तो वहां ईवीएम को तुरंत बदला जा सके। वहीं इस चुनाव को लेकर पीसीसीपी 16 तथा उनके सहयोगियों में 16 दंडाधिकारी को नियुक्त किया गया है। बता दें कि हसनपुरा नगर पंचायत के लिए 19 वार्डों में वार्ड पार्षद सहित मुख्य पार्षद व उप पार्षद पदों का चुनाव आज रविवार की सुबह से होना सुनिश्चित है। इस चुनाव में 10849 महिला, 11396 पुरुष व दो थर्ड जेंडर वोटर अपने मत का प्रयोग करेंगे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024