बड़हरिया: बारिश से प्रखंड कार्यालय परिसर झील में तब्दील

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया प्रखंड में सोमवार की शाम हुई तेज बारिश से प्रखंड कार्यालय परिसर झील में तब्दील हो गया है। सड़क पर एक से डेढ़ फीट पानी जमने से कर्मी तथा आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं जल निकासी नहीं होने से पानी कार्यालय परिसर में जमा है। ज्ञात हो कि पानी लगने का मुख्य वजह पुल में कचरा जमा होना है। पुल में कचरा एकत्रित होने से पानी का निकास बंद हो गया है। स्थानीय लाेगों का कहना है कि यदि कचरे की सफाई करा दी जाए तो परिसर से पानी निकल सकता है।

इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रणव कुमार गिरि ने बताया कि सोमवार की शाम हुई तेज बारिश से परिसर में पानी जम गया है। अब पानी और धीरे-धीरे निकल रहा है। जहां पुल जाम होने की बात है वहां पर जेसीबी मंगा कर इसे साफ करा दिया जाएगा। ज्ञात हो कि यह खेल का मैदान है। यह मैदान हमेशा खिलाड़ियों से भरा रहता है। यहां पानी जमा होने से खेल प्रेमियों में मायूसी छाई हुई है। उनका कहना है कि यदि पानी निकलता भी है तो एक महीने तक यह मैदान खेलने लायक नहीं रहेगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026