सिसवन: भागवत कथा में कृष्ण की बाल लीला सुन श्रोता हुए मुग्ध

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन प्रखंड के नयागांव में चल रहे भागवत कथा के पांचवें दिन सोमवार की शाम कथावाचक हरिदास महाराज ने भगवान कृष्ण क जन्म तथा बाल लीला सुना श्रोताओं का मंत्रमुग्ध कर दिया। भगवान कृष्ण की बाल लीला सुन श्रोता भावविभोर हो गए। कथा वाचक ने कहा कि जब-जब धरती पर आसुरी शक्ति बढ़ी है तब तब परमात्मा धर्म की रक्षा के लिए अवतार लेकर पृथ्वी पर धर्म की स्थापना करते हैं। उन्होंने कहा कि मथुरा में राजा कंस के अत्याचार से व्यथित होकर धरती की करुण पुकार सुनकर भगवान विष्णु कृष्ण रूप में देवकी के अष्टम पुत्र के रूप में जन्म लिया और कंस का वध कर धर्म और प्रजा की रक्षा की।

ईश्वर के कई अवतार हुए हैं, इसमें भगवान राम एवं कृष्ण के अवतार मुख्य हैं। भगवान राम के जीवन चरित्र से मर्यादा और कृष्ण के चरित्र से ज्ञान, योग व भक्ति की प्रेरणा लेकर जीवन को धन्य करना चाहिए। पंडित हरिदास महाराज ने भगवान कृष्ण जन्म लेने पर जय कन्हैयालाल की हाथी घोड़ा पालकी भजन प्रस्तुत कर श्रोताओं को खूब झुमाया। इस मौके पर काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024