परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के भलुआ सूरज मोड़ के समीप नहर का टूटा पुल खतरे का आमंत्रण दे रहा है। इस पुल में गिरने से कई लोगों की मौत तथा कई लोग घायल हो चुके हैं। इसके बावजूद न इस पर विभाग ध्यान दे रहा है और ना ही कोई जनप्रतिनिधि ही ध्यान दे रहे हैं। ज्ञात हो कि भलुआ सूरज मोड़ के समीप नहर का बना पुल करीब एक दशक से टूटा हुआ है। इस रास्ते से दर्जनों गांवों के ग्रामीणों का आना-जाना लगा रहता है। यह पुल टूटने से लोगों को मुख्यालय आने के लिए दूसरे रास्ते का सहारा लेना पड़ता है।
ग्रामीणों के अनुसार पुल का एक हिस्सा में टूट गया है। यह पुल घुमावदार है। स्थानीय ग्रामीण को किसी तरह सावधानी से यात्रा कर लेते हैं, लेकिन दूर-दराज के राहगीर जिन्हें जानकारी नहीं है, वे पुल में गिरकर चोटिल हो जाते हैं। ग्रामीण कई बार गंडक विभाग एवं अंचलाधिकारी से इस पुल की मरम्मत कराने की मांग कर चुके हैं, लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों में रोष है। विभाग द्वारा कहा जा रहा है कि इस समस्या की जानकारी वरीय पदाधिकारी को अवगत करा दिया गया है। आदेश आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…