भगवानपुर हाट: 23 दिन बाद लूटी गई स्कार्पियो माघर से बरामद

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के माघर के समीप एनएच 227 ए से 10 जनवरी को हथियारबंद बदमाशों द्वारा लूटी गई स्कार्पियो को पुलिस ने शुक्रवार को लावारिस स्थिति में माघर के पास से बरामद कर लिया। थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि 10 जनवरी की देर रात बदमाशों ने स्कार्पियो चालक को गोली मारकर घायल कर दिया था तथा स्कार्पियो लेकर फरार हो गए थे। घटना के बाद से पुलिस स्कार्पियो की बरामदगी के लिए संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी। लूटी गई स्कार्पियो गोपालगंज के खानसमा निवासी नसीम अख्तर की है।

वे 10 जनवरी की रात करीब दो बजे गााड़ी से पटना से घर लौट रहे थे तभी बदमाशों ने माघर के समीप ओवरटेक कर घटना को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच घायल को उपचार के लिए बसंतपुर सीएससी भर्ती कराया जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर पटना रेफर कर दिया था। इस घटना के बाद पुलिस लगातार छापेमारी कर दो बार में आठ बदमाशों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार बदमाशों के निशानदेही पर पुलिस लूट की स्कार्पियो बरामदगी के लिए लगातार छापेमारी में जुटी हुई थी। पुलिस दबिश से घबराकर बदमाशों ने स्कार्पियो को माघर के पास लावारिस हालात में छोड़कर भाग गए थे जिसकी सूचना मिलने पर पुलिस बरामद कर ली है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024