परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के कोइरीगांवा की एक महिला के स्टेट बैंक की एटीएम कार्ड की हेराफेरी कर 35 हजार रुपये की निकासी कर लेने का मामला उजागर हुआ है.बता दें कि कोइरीगांवा के सुरेंद्र प्रसाद की पत्नी इंदु देवी अपनी बेटी निशी कुमारी के साथ स्टेट बैंक की एटीएम से शनिवार को करीब 11 बजे एटीएम से पैसे निकालने आयी थी. स्टेट बैंक का एटीएम बंद होने के कारण वह जामो रोड स्थित एक्सिस बैंक की एटीएम में पहुंची, वहां पहले से एक व्वक्ति पैसे की निकासी कर रहा था. इंदु देवी ने पैसे निकालने के दौरान उससे मदद मांगी. पहली बार तो ठग ने पांच हजार रुपये निकालकर इंदु देवी को दे दिया.
लेकिन इसी बीच उसने एटीएम कार्ड की हेरा फेरी कर दी. वहां से महिला का एटीएम कार्ड लेकर बड़हरिया बाजार के तरवारा रोड़ स्थित बैंक ऑफ इंडिया की एटीएम में पहुंच गया.जहां से ठग ने 35 हजार रुपये की निकासी कर ली.इस बात की जानकारी पीड़िता को तब हुई जब उसके मोबाइल पर पैसे की निकासी का मैसेज आने लगा. बता दें कि ठग ने इंदु देवी को हेराफेरी कर जो एटीएम कार्ड दिया है,उसपर चुन्नू अंसारी अंकित है. इस संबंध में पीड़िता ने थाने में आवेदन देकर एटीएम ठग के खिलाफ आवेदन देकर उसके खिलाफ़ कार्रवाई करने व पैसे की रिकवरी करने की मांग की है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…