परवेज अख्तर/सिवान: जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के मैरवा धाम के समीप शनिवार की दोपहर दो बाइक की आमने-सामने की जबरदस्त भिड़ंत में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना में घायलों की पहचान नौतन थाना क्षेत्र के मराछी गांव निवासी अच्छे मिश्रा के 26 वर्षीय पुत्र पुत्र मनीष मिश्रा जबकि जीरादेई थाना क्षेत्र के संतु बनथु गांव के रहने वाले 24 वर्षीय राजेश कुमार के रूप में हुई है. घटना के बाद दोनों घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से बाइक सवार दोनों युवकों को मैरवा के रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां चिकित्सकों ने दोनों की स्थिति गंभीर बताते हुए सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया. जिसके बाद पीड़ित के परिजन घायलों को वहां से लेकर सीवान पहुंचे.
जहां मौजूद चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर बताया. इसके बाद उनकी बेहतरीन इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया. इधर घटना के बाद मैरवा थाने की पुलिस ने घटना की जानकारी घायलों के परिजनों को दिया. इधर हादसे में बच्चों की घायल होने की जानकारी के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गया है. घटना के संबंध में नौतन थाना क्षेत्र के मराछी गांव निवासी पीड़ित मनीष मिश्रा के परिजनों ने बताया कि मनीष अपने घर से मैरवा धाम के समीप बाइक लेकर अपने एक दोस्त से मिलने के लिए गया था. वह घर पर बोलकर गया था कि वह अपने एक दोस्त से मिलने जा रहा है. वह उसे लेकर घर आएगा. तब तक यह घटना घटित हो गई.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…