परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया प्रखंड के पिपराही गांव में गुरुवार की देर शाम डीजे बजाने के विवाद में दोनों पक्षों में झड़प हो गया। घटना की सूचना मिलते ही थाने की टीम पहुंच आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। स्थानीय लोगों की मदद से मामले को शांत करा लिया गया है। जानकारी के अनुसार गुरुवार की शाम पिपराही गांव के बच्चे डीजे बजा कर नाच रहे थे। इस दौरान एक पक्ष के लोगों ने अबीर फेंक दिया। इसको लेकर विवाद बढ़ गया। किसी ने घटना की सूचना थाने को दी। इस दौरान पथराव की नौबत हो गई। इस मौके पर स्थानीय थाना समेत जिला मुख्यालय से काफी संख्या में पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।
इस मामले में पुलिस ने आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर थाना लाकर पूछताछ की। इस मौके पर ग्रामीणों के सहयोग से मामले को शांत करा लिया गया। सूत्रों के अनुसार दूसरे पक्ष के लोगो ने भी थाने में आवेदन देकर पिपराही गांव के ही आधा दर्जन लोगों को आरोपित किया है। समाचार प्रेषण तक पुलिस घटनास्थल पर कैंप कर रही है। स्थिति नियंत्रण में है। इस संबंध में थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने कहा कि दोनों तरफ से आवेदन आ चुका है और कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इस घटना में जो भी दोषी होगा उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…