परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के भगवानपुर- मोरा मुख्य मार्ग पर लौवा रामपुर गांव के समीप शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। घायलों में एक की स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायलों में बलहां निवासी महेश राय, रुदल राय एवं बाइक चालक मोहित मांझी शामिल हैं। घायलों में महेश राय की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि बलहां निवासी महेश राय व रुदल राय पैदल कहीं जा रहे थे तभी लौवा रामपुर तीन मुहानी के समीप बाइक चालक मोहित मांझी ने अनियंत्रित होकर उन्हें धक्का मार दिया। इस घटना में बाइक चालक भी गिरकर घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां महेश राय की स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…