परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया प्रखंड की भोपतपुर पंचायत के जोगापुर कोठी के पटेल नगर के दर्जनों एलपीजी गैस उपभोक्ताओं ने बढती महंगाई के खिलाफ नाराजगी जाहिर करते हुए खाली गैस सिलिंडर के साथ मौन प्रदर्शन किया. सभी नाराज उपभोक्ताओं ने मास्क लगाकर व मौन होकर सरकार के प्रति नाराजगी प्रकट की. इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता नवीन सिंह पटेल ने कहा कि सरकार महंगाई पर नियंत्रण करने में विफल है. हम सभी मध्यमवर्गीय किसान हैं व बेतहाशा बढ़ती महंगाई का सीधा असर हमारी दैनिक गतिविधियों पर पड़ रही है. पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती कीमतों ने घर का बजट बिगड़ दिया है.
इसका सीधा असर रसोई पर पड़ा है. निम्न आयवर्ग वालों के लिए इस महंगाई ने सब तरह से परेशान कर रख दिया है. उन्होंने कहा कि कोरोना काल में सब कुछ मंदी के कगार पर है. आमदनी एकदम सीमित हो गयी है. जीवन निर्वाह करना बेहद कठिन हो चला है. बढ़ती महंगाई से नाराज लोगों ने कहा कि सरकार हम सब गरीबों की भी सुने. इस मौके पर विकास कुमार, आर्यन कुमार, अंशु कुमार, रमेश सिंह पटेल, योगेंद्र कुमार, नन्हें मियां, जुगनू सिंह, छोटन सिंह, रजत कुमार, शुभम सिंह, राहुल राज, राजेश कुमार आदि मौजूद थे.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…