परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के पूर्वी हरिजन टोला गांव में सोमवार की सुबह आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई. मृतक गांव के ही रमेश राम का 22 वर्षीय पुत्र अमित कुमार है. बताया जाता है कि अमित अपने खेत में फ़सल की देखरेख करने के पश्चात बाद घर लौटा था.
इसी दौरान मकान की छत पर आकाशीय बिजली गिरने से वह जख्मी हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से युवक को आनन-फानन में इलाज के लिए सीवान सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया. अमित अपने तीन भाइयों तथा एक बहन में तीसरे नंबर पर था. पिता रमेश राम गांव में ही मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं. अमित की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…