परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के पड़वा मठिया में साेमवार को भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट में पट्टीदारों ने धारदार हथियार से प्रहार कर दंपती को घायल कर दिया। घायल दंपती को ग्रामीणों ने स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां दोनों की स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सक द्वारा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल की पहचान पड़वा मठिया निवासी योगेंद्र यादव एवं उनकी पत्नी संगीता यादव के रूप में हुई है।
वहीं घटना की सूचना मिलते ही थाने की टीम मौके पर पहुंच जानकारी ली तथा जांच में जुट गई। बताया जाता है कि योगेंद्र यादव का पट्टीदारों के साथ भूमि विवाद चल रहा है। घायल संगीता यादव ने बताया कि वह अपने पति के साथ खेत में मक्का की फसल काटने के लिए गई थी तभी उसके पट्टीदारों ने उसे तथा पति पर धारदार हथियार से प्रहार कर घायल कर दिया। समाचार प्रेषण तक थाने में किसी पक्ष द्वारा आवेदन नहीं दिया गया था।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…