भगवानपुर हाट: रामपुर में पटना के महावीर मंदिर के स्वरूप के पंडाल में विराजेंगी माता

परवेज अख्तर/सिवान: शारदीय नवरात्र शुरू होते ही प्रखंड के विभिन्न स्थानों पर मां दुर्गा की मूर्तियां बनाने व पूजा पंडाल के निर्माण के कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। प्रखंड मुख्यालय के रामपुर-भगवानपुर नया बाजार में इस बार पटना महावीर मंदिर के स्वरूप का पंडाल बनाया जा रहा है। इसमें मां दुर्गा व अन्य देवी- देवताओं की मूर्तियां स्थापित की जाएंगी। नवदुर्गा पूजा समिति के अनुसार यहां 1995 से मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की जा रही है। प्रखंड मुख्यालय बाजार में होने के कारण इसमें बाजार के सभी व्यवसायियों, छोटे-बड़े सभी दुकानदारों का सहयोग रहता है। यहां बनने वाली मूर्ति व आकर्षक पंडाल को देखने के लिए आसपास के कई गांवों से लोगों का आना-जाना लगा रहता है। पूजा की तैयारी में बाजार के दुकानदार काफी जोश-खरोश के साथ जुटे हुए हैं।

रामपुर-भगवानपुर नया बाजार में पंडाल निर्माता रामपुर के दिलीप शर्मा की देखरेख में कुशल कारीगरों द्वारा इसका निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसके निर्माण में करीब दो सौ बांस-बल्ली तथा करीब दो हजार मीटर कपड़े व लकड़ी के बीट का उपयोग किया जा रहा है। पंडाल की ऊंचाई करीब 60 फीट, लंबाई 22 फीट व चौड़ाई 22 फीट होगी। समिति अध्यक्ष भोला रस्तोगी एवं सचिव अवधेश प्रसाद गुप्ता ने बताया कि पंडाल निर्माण में करीब एक लाख से अधिक तथा संपूर्ण खर्च करीब ढाई लाख रुपये से अधिक रुपये खर्च हाेने का बजट है। यहां प्रतिमाओं व पंडाल के सजावट व लाइटिंंग भी काफी आकर्षक होगा। रामपुर-भगवानपुर नया बाजार में मां दुर्गा की प्रतिमा के साथ उनकी सवारी शेर, महिषासुर, भगवान गणेश, कार्तिकेय, माता लक्ष्मी, माता सरस्वती की प्रतिमाएं बनाई जा रही हैं। मुजफ्फरपुर के मूर्तिकार प्रभु पंडित अपने टीम के साथ आकर्षक मूर्तियां बनाने तथा अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024