बड़हरिया: अपराधियों ने व्यवसायी को गोली मारकर 48 हजार रुपया लूटा

  • पेट में गोली से लगने घायल का चल रहा इलाज
  • बकाया की वसूली करने जा रहा था व्यवसायी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के बड़हरिया-बहादुरपुर मार्ग के शिवराजपुर व बहुआरा के बीच में शुक्रवार को लगभग तीन बजे अपराधियों वसूली करने जा रहे व्यवसायी को गोली मारकर 48 हजार रुपया लूट लिया। गोली लगने से व्यवसायी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक महाराजगंज थाना क्षेत्र के पटेड़ा-पटेरी के ललन प्रसाद का पुत्र विशाल कुमार है। उसकी टाउन थाना क्षेत्र के कागजी मोहल्ला में गल्ला की दुकान है। घटना के बारे में बताया जाता है कि बड़हरिया बाजार से वसूली कर अपनी बुलेट बाइक से बहादुरपुर बाजार वसूली करने जा रहा था। तभी बड़हरिया बाजार से ही अपाची बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने पीछा कर शिवराजपुर व बहुआरा के बीच घेर लिया। इसके बाद अपराधियों ने व्यवसायी से रुपयों की मांग की।

रुपये देने में व्यवसायी ने आनाकानी की तो अपराधियों ने उसके पेट में गोली मार दी। इसके बाद रुपये, बुलेट की चाभी व मोबाइल छीनकर बहादुरपुर बाजार की ओर निकल गये। रास्ते से गुजर रहे यात्रियों ने घायल व्यवसायी को इलाज के लिए सीएचसी बड़हरिया पहुंचाया। डॉक्टरों ने व्यवसायी की नाजुक हालत को देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सीवान के डॉक्टरों ने व्यवसायी को पटना रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही एसआई राजेश कुमार ने पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया व लोगों से पूछताछ की। साथ ही व्यवसायी की बाइक को थाने लेते गये। इस घटना से व्यवसायियों में दहशत है। इधर घायल विशाल कुमार ने पुलिस को अपाची बाइक का नंबर भी बताया है। जिसके आधार पर पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026