बड़हरिया: रोजगार सह मार्गदर्शन मेला में उमड़ी लोगों की भीड़

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया प्रखंड के जीएम हाई स्कूल परिसर में सोमवार को रोजगार सह मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन उप विकास आयुक्त भूपेंद्र नारायण यादव और बीडीओ प्रणव कुमार गिरि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर डीडीसी ने कहा कि इस रोजगार मेला से बेरोजगारी दूर होगी, युवाओं को रोजगार मिलेगा और युवाओं में अपने भविष्य में कुछ करने की लालसा जगेगी। उन्होंने कहा कि जीविका दीदियों के माध्यम से चलाए जा रहे रोजगार सह मार्गदर्शन मेला में दूर-दूर से आए बेरोजगार युवकों के लिए रोजगार पाने का सुनहरा मौका है। वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि बिहार में पढ़े-लिखे लोग बहुत हैं जो बेरोजगार हैं। अब उन्हें दूर नहीं जाना पड़ेगा। अपने ही राज्य में या अपने ही देश में रोजगार करने का एक अच्छा मौका है।

अपने देश को आगे बढ़ाने के लिए युवाओं का जीविका दीदियों के माध्यम से आगे बढ़ने का एक अच्छा मौका मिलेगा। इससे अपने राज्य से लेकर देश आगे बढ़ेगा। वहीं जिला परियोजना प्रबंधक राकेश कुमार नीरज ने कहा कि प्रत्येक साल जीविका दीदियों के माध्यम से ऐसा मेला का आयोजन किया जाता है और हजारों बेरोजगार युवकों को रोजगार दिया जाता है। उन्होंने कहा कि हम लोगों का प्रयास है कि जिला से लेकर प्रदेश तक शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिले और उन्हीं रोजगार को लेकर लोगों में भी प्रेरणा जगे, जिससे लोग इसमें ज्यादा से ज्यादा जुड़ें और अपने देश को आगे बढ़ाएं। इस मेला में करीब 15-16 कंपनियां आई थी जो अलग-अलग काउंटर युवाओं का मार्गदर्शन दे रही थी। इस मौके पर सैकड़ाें युवाओं ने आवेदन दिया। इस मौके पर जीविका दीदी सहित काफी संख्या में युवक-युवतियों उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024