हसनपुरा: दीवार के मलबे से दबकर युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के एमएच नगर थाना के हसनपुरा व मुन्ना मिष्ठान भंडार के पीछे दीवार गिरने से उसके मलवा से दबकर एक युवक की मौत हो गई। सोमवार की सुबह किसी की नजर उक्त शव पर पड़ी तो उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय ग्रामीण एवं थाने को दी। शव मिलने की सूचना पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। घटना की सूचना पर मिलते ही पुअनि अखिलेश कुमार सिंह दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच कर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक का नाम कमलेश बताया जाता है। वह कहां का रहने वाला है इसकी जानकारी किसी को नहीं हो पाई। बताया जाता है कि वह हसनपुरा स्थित किसी होटल में काम करता था। घटना को लेकर तरह- तरह की चर्चाएं का बाजार गर्म था। पुलिस मृतक युवक के मोबाइल को जब्त कर मामले की गंभीरता से जांच पड़ताल कर रही है। पुअनि ने बताया कि पुलिस घटना के विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024