परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार को प्रधानमंत्री मातृत्व योजना के तहत दर्जनों गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई। इस दौरान बीपी, वजन, हेमोग्लोबिन, एचआइवी, कोविड आदि की जांच की गई तथा आवश्यक परामर्श दिए गए। इस दौरान करीब 75 महिलाओं की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक परामर्श दिए गए थे। यह जांच प्रत्येक माह के नौ एवं 21 तारीख को शिविर लगाकर किया जाता है।
‘इसके अलावा ओपीडी में डा. सत्येंद्र कुमार ने बताया कि तपती धूप में भी सर्दी, जुकाम, खांसी, डायरिया आदि के मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं। उन्होंने लोगों से गर्मी, धूप से बचने की सलाह दी। वहीं चिकित्सा प्रभारी प्रभात कुमार ने लोगों को समय पर नमक पानी और ग्लूकोज आदि का सेवन करने की सलाह दी। मौके पर स्वास्थ्य प्रबंधक महताब अनवर, डाटा आपरेटर दिलीप कुमार, फार्मासिस्ट दिलीप यादव, अकाउंटेंट सुभाष चंद्र महतो सहित कई स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…