महाराजगंज: गर्भ में शिशु मारने का आरोप, डीएम व सीएस से शिकायत

पीएचसी में दाई के भरोसे प्रसव, शिशु को गर्भ में ही मारने का आरोप

परवेज अख्तर/सिवान: महाराजगंज शहर के वार्ड संख्या छह स्थित पुरानी बाजार निवासी इनशाद आलम ने डीएम एवं सिविल सर्जन को आवेदन देकर महाराजगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के एएनएम, दाई व अन्य कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगा शिशु को गर्भ में ही मारने का आराेप लगाया है तथा इसकी जांच कर कार्रवाई की मांग की है। उसने आरोप लगाया है कि पांच जून को अपनी पत्नी को प्रसव के लिए पीएचसी ले था, वहां उसका प्रसव के लिए ओटी रूम में ले जाया गया। मेरी पत्नी का प्रसव न कराकर उसका दाई द्वारा गलत तरीके से उपचार किया गया जिससे गर्भ में पहल रहे शिशु की पेट में ही मौत हो गई। फिर भी वहां के कर्मियों द्वारा कुछ नहीं बताया गया। जब मैं हो हल्ला किया तो पत्नी को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। उसके बाद छह जून को पत्नी को सदर अस्पताल लाया तो जांच के दौरान चिकित्सकों ने बताया कि शिशु की मौत गर्भ में ही हो गई है।

उसके बाद आनन-फानन में आपरेशन कर शिशु को पेट से निकाला गया। उसके बाद उसकी पत्नी की स्थिति बिगड़ने लगी। तब सदर अस्पताल के चिकित्सकों द्वारा गुरुवार को पटना रेफर कर दिया गया, जहां पत्नी का इलाज चल रहा है। इनशाद आलम ने डीएम व सीएस से पीएचसी के दाई, एएनएम, कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगा इसकी जांच कर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में चिकित्सा प्रभारी डा. राजेश कुमार ने बताया कि उस वक्त किसकी ड्यूटी थी इसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी। ज्ञात हो कि प्रखंड मुख्यालय स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला चिकित्सक के नहीं रहने से प्रसव दाई के भरोसे चल रहा है। इस अस्पताल में न महिला चिकित्सक है और ना ही समय पर एएनएम सहयोग करती हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026