परवेज अख्तर/सिवान: बड़हरिया नगर पंचायत चुनाव के बाद शहर स्थित डायट में मंगलवार की सुबह से मतगणना आरंभ होगी। मतगणना कक्ष में प्रवेश के लिए प्रत्याशियों के समर्थकों द्वारा पहचान पत्र बनवाने के लिए प्रखंड कार्यालय में भीड़ उमड़ पड़ी। ज्ञात हो कि मंगलवार की सुबह सिवान डायट में सुबह आठ बजे से मतगणना आरंभ होगा। इसमें एक प्रत्याशी के साथ उनके सहयोगी भी मतगणना हाल में जाएंगे और मतगणना की जानकारी करेंगे।
इसको लेकर बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी प्रणव कुमार गिरि ने मतगणना हाल में जाने के लिए परिचय पत्र बनाने का कार्य शुरू करा दिया है। वहीं परिचय पत्र बनाने के लिए समर्थकों की भीड़ उमड़ रही है। ज्ञात हाे कि अलग-अलग पद के लिए 15 टेबल बनाए गए हैं। मुख्य पार्षद पद के लिए पांच, उप मुख्य पार्षद पार्षद पद के लिए पांच और वार्ड पार्षद पद के लिए पांच टेबल बनाया गया है।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…