परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर प्रखंड के पतार स्थित राजकीय मध्य विद्यालय में प्रधानाध्यापक प्रशांत कुमार सिंह की देखरेख में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने विज्ञापन पर आधारित विभिन्न प्रकार की प्रदर्शनी प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी। शिक्षकों ने बच्चों के विज्ञान प्रदर्शनी की सराहना की।
प्रधानाध्यापक ने कहा कि विज्ञान प्रदर्शनी से बच्चों में मानसिक एवं बौद्धिक विकास होता है। प्रदर्शनी प्रस्तुत करने वालों में छात्रा विनीता कुमारी, मेनका कुमारी, निक्की कुमारी, छात्र धीरज कुमार सिंह का माडल काफी सराहनीय रहा। इस मौके शिक्षकों ने प्रदर्शनी प्रस्तुत करने वाले छात्र- छात्राओं का हौसला बढ़ाया। इस मौके पर रामप्रसाद सिंह, पुष्पा कुमारी, मीना देवी, प्रीति राय, वीरेंद्र बैठा, प्रमिला कुमारी समेत आदि शिक्षक उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…