बड़हरिया: डीडीसी ने गणना डाटा कम अपलोड होने पर जताई नाराजगी

परवेज अख्तर/सिवान: बड़हरिया डीडीसी भूपेंद्र प्रसाद यादव शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय पहुंच जाति आधारित गणना कार्य का जायजा लिया। इस दौरान प्रखंड में गणना का डाटा मात्र तीन प्रतिशत अपलोड होने पर नाराजगी जताई। डीडीसी ने प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रणव कुमार गिरि को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि शुक्रवार से शनिवार तक अगर डाटा 50 प्रतिशत अपलोड नहीं होता है, तो सभी सुपरवाइजर और प्रगणकों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी, क्योंकि जिला के सभी प्रखंडों में डाटा करीब 30 प्रतिशत से अधिक हो गया है जबकि बड़हरिया जिले का सबसे बड़ा प्रखंड होने के बावजूद यहां मात्र तीन प्रतिशत डाटा अपलोड हुआ है, काफी खेद का विषय है।

इसको गंभीरता से लेते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी ने प्रखंड के नवलपुर, माधोपुर, तेतहली, कोइरीगांवा के सुपरवाइजर और प्रगणकों को प्रखंड कार्यालय सभागार में बुलाकर डाटा अपलोड कराने का निर्देश दिया है। बीडीओ ने कहा कि सके बाद चार पंचायतों के पर्यवेक्षक व प्रगणकों को बुलाकर डाटा अपलोड कराया जाएगा। इस तरह से बड़हरिया के 29 पंचायतों का डाटा अपलोड कर दिया जाएगा। उन्होंने हर हाल में शनिवार तक 50 प्रतिशत डाटा अपलोड कराने लेने की बात कही। वहीं सुपरवाइजर जयप्रकाश गुप्ता, श्यामदेव यादव, पंकज कुमार शर्मा आदि ने कहा कि सभी प्रगणक करीब 75 प्रतिशत फार्मेट तैयार कर चुके हैं, लेकिन मोबाइल पर डाटा अपलोड नहीं किया गया है, एक-दो दिनों में अपलोड कर लिया जाएगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026