परवेज अख्तर/सिवान: महाराजगंज मुख्यालय स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एंटी रेबीज वैक्सीन (एआरवी) उपलब्ध नहीं होने से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कुत्ता, सियार, बंदर आदि जानवरों के काटने पर मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं, जहां स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा एआरवी उपलब्ध नहीं की बात कही जा रही है। इस कारण मरीजों को प्राइवेट दुकानों से महंगे दामों पर खरीदना पड़ रहा है।
सुदामा भगत, गोपाल प्रसाद, सोना कुमार, भोलु कुमार आदि का कहना है कि सरकार अस्पालों में समय से वैक्सीन उपलब्ध करा रही है, लेकिन यहां इस स्वास्थ्य केंद्र में वैक्सीन उपलब्ध ही नहीं रहता है। इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. राजेश कुमार का कहना है कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एआरवी बराबर उपलब्ध रहता है, कभी-कभी खत्म होने के बाद थोड़ी परेशानी होती है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…