बड़हरिया: जाति आधारित गणना को लेकर डीडीसी ने की समीक्षात्मक बैठक, दिए कई निर्देश

✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया प्रखंड कार्यालय सभागार में रविवार को डीडीसी भूपेंद्र प्रसाद यादव व जिला सांख्यिकी पदाधिकारी शशिकांत प्रसाद ने पर्यवेक्षकों के साथ समीक्षात्मक बैठक की। इस दौरान जाति आधारित गणना की समीक्षा की तथा कार्य में तेजी जाने का निर्देश दिया। डीडीसी ने कहा कि जाति आधारित गणना में सिवान बहुत पीछे है और जिले में बड़हरिया काफी पीछे है। एप पर मात्र प्रतिशत डाटा अपलोड शो कर रहा है जो काफी खेद का विषय है। उन्होंने प्रत्येक पंचायत के प्रतिनियुक्त पर्यवेक्षकों से बारी-बारी से गणना कार्य की जानकारी ली।

इस दौरान पाया गया कि प्रखंड के पडरौना पंचायत के पर्यवेक्षक मनोज सिंह ने जाति आधारित गणना का कार्य पूर्ण कर लिया है। वहीं दूसरे नंबर पर बहादुरपुर पंचायत के पर्यवेक्षक हैं, जबकि बाकी पर्यवेक्षकों की स्थिति संतोषजनक नहीं होने पर उन्होंने डांट फटकार भी लगाई और तुरंत एप पर अपलोड करने का निर्देश दिया। उन्होने बीडीओ प्रणव कुमार गिरि को ऐसे चिह्नित पर्यवेक्षकों के विरुद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिए। इस मौके पर पर्यवेक्षक पंकज शर्मा, मनोज सिंह, जयप्रकाश गुप्ता, पूनम यादव, अमरेंद्र प्रसाद, जितेंद्र कुमार, ओमप्रकाश कुमार मांझी समेत काफी संख्या में पर्यवेक्षक व पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026