महाराजगंज: पुस्तकालय समिति की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा

✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज प्रखंड के बंगरा स्थित रघुवीर सिंह पुस्तकालय सह वाचनालय परिसर में शनिवार को पुस्तकालय समिति की बैठक शिक्षक कुमार राजकपूर (टीपू) की अध्यक्षता में हुई। बैठक में स्वतंत्रता सेनानी रघुवीर सिंह की प्रतिमा के अनावरण की तैयारी, पुस्तकालय स्थल की साज सज्जा एवं पुस्तकों की संख्या बढ़ाने पर विचार विमर्श किया गया। सदस्यों ने कहा कि गांव के युवाओं के लिए चिह्नित प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तक, धार्मिक भावनाओं से संबंधित पुस्तक, भारतीय इतिहास से संबंधित पुस्तक सहित अन्य पुस्तकों की ओर ध्यान देना जरूरी है।

शिक्षक टीपू ने बताया कि शिक्षाप्रद पुस्तकों के लिए जिला के बुद्धिजीवी वर्ग से संपर्क करना प्रारंभ किया जा रहा है। जल्द ही पुस्तकों की संख्या बढ़ाई जाएगी। वहीं स्वतंत्रता सेनानी की मूर्ति अनावरण कार्यक्रम को सफल बनाने तथा इसके लिए संगत पत्र निर्गत करने पर चर्चा की गई। बैठक में नरेंद्र कुमार सिंह, हिमांशु कुमार सिंह, शशिभूषण सिंह, भास्कर कुमार, हिमांशु कुमार, शिक्षिका संगीता कुमारी आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024