बड़हरिया: चुनावी रंजिश को लेकर जानलेवा हमला

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के लकड़ी दरगाह के दुधई बारी गांव के समीप कोइरीटोला में रविवार की रात में मुखिया पति सहित उनके समर्थकों पर जानलेवा हमला कर दिया गया। जिसमें लकड़ी पंचायत के मुखिया प्रत्याशी पति श्रीराम प्रसाद, नगीना मांझी सहित अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष के दुधईबारी निवासी परशुराम यादव के पुत्र धनजी यादव सहित अन्य भी गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज पीएचसी में किया गया। जिसमें एक घायल की हालत गंभीर देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना त्रिलोकहाता चौकी पुलिस घटना के छानबीन में जुट गई है।

लकड़ी दरगाह के नगीना मांझी ने आवेदन देकर नसरुद्दीन मियां, मो. आजाद, सेराज अहमद, मेराज अहमद, महेश चौधरी, टेनु यादव, विकास यादव, धनजी यादव, उमेश यादव, सुनील कुमार, अमर कुमार, रामकिशुन यादव सहित दो दर्जन नामजद किया है। इधर दूसरे पक्ष के लकड़ी दरगाह के दुधई बारी निवासी धनजी यादव ने श्रीराम प्रसाद, नगीना मांझी सहित दर्जनों को आरोपित किया है। थानाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर ने बताया कि दोनों पक्षों में चुनाव के चलते विवाद हुआ है। घटना की बारीकी से जांच की जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024