मैरवा: युवक के हत्या के मामले में एफआईआर

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के मैरवा के परसिया गांव में दुखी गोड़ के हत्या के मामले में उसके भाई संजय गोड़ ने अज्ञात अपराधियो के विरूद्व एफआईआर दर्ज कराया है। आवेदन में किसी से किसी प्रकार की रंजिश से इंकार किया है। हत्यारों को जल्द गिरफ्तार कर उचित दंड देने की मांग किया है। पुलिस दुखी गोड़ के फोन काल और लोकेशन के आधार पर मामले की जांच कर रही है। पुलिस प्रेम प्रसंग तथा आपसी विवाद के आशंका को लेकर गंभीर है।

बभनौली पंचायत के चुपचुपवा गांव के निवासी स्व रामायण गोंड के 23 वर्षीय पुत्र दुखी गोंड की सोमवार की रात अपराधियों ने परसिया खुर्द गांव के पास नहर पर गोली मारकर हत्या कर दिया था। मृतक के गरदन तथा सीने में दो गोली मारी गयी है। जिससे उसने घटना स्थल पर हीं दम तोड़ दिया है। थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि मृतक के भाई के आवेदन पर अज्ञात पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही इसका उद्भेदन कर अपराधियों को गिरफ्तार किया जायेगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026