परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया प्रखंड के सदरपुर पंचायत के रानीपुर निवासी डीलर महाजन प्रसाद का निधन सोमवार की रात्रि हृदयगति रुकने से हो गया, वे 75 वर्ष के थे। उनकी मौत के बाद स्वजनों में कोहराम मच गया। पत्नी सनमातो देवी समेत अन्य स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। वहीं उनके निधन की जानकारी होते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
उनके दरवाजे पर काफी संख्या में ग्रामीण पहुंच कर घटना की जानकारी ली तथा शोक संवेदना प्रकट करते हुए स्वजनों को ढाढ़स बंधाया। डीलर महाजन प्रसाद दो भाई में बड़े थे। उन्हें तीन पुत्र हैं। शोक व्यक्त करने वालों में रामेश्वर यादव, राजेंद्र यादव, गोरख यादव, जनक यादव, बलिराम यादव, रामाधार यादव, संजय रानीपुरी, विजय कुमार, अनिल कुमार, गुड्डू कुमार, योगेंद्र यादव, राजेश्वर यादव, कृष्णा यादव, कमलेश यादव, दीपनारायण यादव, सत्यदेव यादव, दशरथ यादव आदि शामिल हैं।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…