परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा प्रखंड के रुकुंदीपुर पंचायत की मुखिया बबीता देवी के पति धनौता निवासी प्रदीप तिवारी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में मृतक के पुत्र राहुल तिवारी के बयान पर सात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी कराई गई है। पुलिस दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इस मामले में धनौता निवासी मुरारी तिवारी, रवि तिवारी, गोलू तिवारी, रिशु तिवारी, त्रिपुरारी तिवारी, बलिराम तिवारी, भिखारीपुर निवासी सोनू सिंह को आराेपित किया गया है। पुलिस बलिराम तिवारी एवं एक अन्य को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
बयान में राहुल तिवारी ने आरोप लगाया है कि गांव के मुरारी तिवारी ने तीन दिन पहले ही मेरे पिता की हत्या करने की धमकी दी थी। उनसे हम लोगों को पुरानी दुश्मनी है। हमलोगों के घर से मुरारी तिवारी बराबर विवाद करते रहते थे। वहीं उनका पुत्र रवि तिवारी पिस्टल लेकर हमलोगों के घर के सामने आए दिन धमकी देता था। एसडीपीओ पोलस्त कुमार ने बताया कि पुलिस ने बलिराम तिवारी समेत एक अन्य को को हिरासत में लिया है,अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। —
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…