परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के कालू छपरा गांव में रविवार को घर निर्माण के दौरान भाड़ा पर से गिरने से राजमिस्त्री की मौत हो गई। इस घटना की बाद अफरातफरी मच गई। मृतक की पहचान गोपालगंज के मांझा थाना क्षेत्र के शाहपुर निवासी सरयू राम के पुत्र हरिनाथ राम के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि हरिनाथ राम कालू छपरा गांव में एक व्यक्ति के यहां घर बनाने के लिए बांस के भाड़े पर चढ़ कर दीवार जोड़ रहे थे। इस दौरान अनियंत्रित होकर नीचे गिर कर घायल हो गए। वहां काम कर रहे मजदूर व स्थानीय लोगों के सहयोग से उन्हें इलाज के लिए बड़हरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां चिकित्सक द्वारा मृत घोषित कर दिया गया।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच घटना की जांच करने एवं पोस्टमार्टम कराने की कार्रवाई में जुट गई, लेकिन स्वजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। इस घटना की जानकारी होते ही मृतक के स्वजनों में काेहराम मच गया। इस घटना के बाद मृतक की पत्नी नागेश्वरी देवी समेत अन्य स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के दो पुत्र एवं दो पुत्री है। इसमें बड़ी पुत्री की शादी इस वर्ष होने वाली थी। मृतक चार भाइयों में सबसे छोटे थे। वे राजमिस्त्री का कार्य कर परिवार का खर्च चलाते थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…