दारौंदा: दोहरे हत्याकांड के आरोपित को जेल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा थाना क्षेत्र के रंगरौली गांव में प्रेम- प्रसंग में प्रेमी युगल की चाकू गोदकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार आरोपित रंगरौली निवासी मनु राम रविवार को जेल भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष कैप्टन शहनवाज ने बताया कि थाना क्षेत्र के रंगरौली में नहर के समीप चार नवंबर की शाम मनु राम ने गांव के ही राहुल कुमार की चाकू गोद कर हत्या कर दी थी।

आरोपित ने अपनी बहन की भी हत्या कर दी थी। पुलिस के पूछताछ में आरोपित मनु राम ने चाकू मारकर हत्या की बात स्वीकार की है। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपित के पैकेट से हत्या में इस्तेमाल हुए चाकू भी बरामद की गई है। ज्ञात हो कि इस मामले में मृतक राहुल कुमार के पिता हरेराम ने थाने में आवेदन देकर मनु राम के विरुद्ध हत्या की प्राथमिकी कराई थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि हत्यारोपित मनु राम को रविवार को जेल भेज दिया गया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026