बड़हरिया: शांति समिति की बैठक में डीजे पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध का निर्णय

परवेज अख्तर/सिवान: बड़हरिया थाना परिसर में सीओ अनिल श्रीवास्तव व थानाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर की संयुक्त अध्यक्षता में रामनवमी त्योहार को शांति व सौहार्द के वातातरण में सफल कराने को लेकर जनप्रतिनिधियों की बैठक हुई. बैठक को संबोधित करते हुए सीओ व थानाध्यक्ष ने कहा कि रामनवमी को लेकर प्रशासन अलर्ट है.इस मौके पर उन्होंने कहा कि रामनवमी में डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध नहीं रहेगा. वहीं इस मौके पर जुलूस निकालने वालों को लाइसेंस लेना होगा. उन्होंने कहा कि सभी संवेदनशील जगहों पर पुलिस तैनात रहेगी. वहीं थानाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर ने कहा कि रामनवमी व रमजान को साथ-साथ मनाने लेकर सभी समुदाय को सौहार्द का परिचय देना चाहिए.

उन्होंने बताया कि रामनवमी के दिन के थाना क्षेत्र के पड़वां मठिया, बड़हरिया, महम्मदपुर व यमुनागढ़ से रामनवमी का जुलूस निकाला जायेगा. लेकिन इसके लिए इन गांवों की समिति सदस्यों ने लाइसेंस लेना होगा. साथ ही, कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना होगा. मौके पर भाजपा नेता डॉ अनिल सिंह,राजस्व पदाधिकारी राकेश आनंद, एसआइअमित वर्मा, एएसआइ शैलेश कुमार सिंह,मुखियापति अभय सिंह, पूर्व मुखिया सुनील चंदेल, मुखिया चंद्रमा राम, फसीहुजम्मा, मुखियापति डॉ नौशाद आलम, उपमुखिया मुन्ना सिंह, प्रेमप्रकाश सोनी, सरपंच विनोद कुमार, रमेश राम,रंजन कुमार, लियाकत अली,सूफी नौशाद, परमेश्वर कुशवाहा, सोनू कुमार, रामनाथ सोनी,छोटेलाल महतो,शत्रुघ्न सिंह, बहारन पंडित, प्रेम प्रकाश सोनी रामनाथ सोनी सहित दर्जनों गणमान्य उपस्थित थे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026