परवेज अख्तर/सिवान: सीवान-शीतलपुर स्टेट हाइवे-73 पर बसंतपुर थाना क्षेत्र के शहरकोला बाजार के पास बुधवार की सुबह अज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर से एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक बेतिया (पूर्वी चंपारण) जिले के बैरियां थानाक्षेत्र के बगीही तामोती टोला के रमजान अली का पुत्र नुरुलएन आलम बताया जाता है. मृतक पिछले कुछ वर्षों से अपने ससुराल व भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के नगवां गांव में सपरिवार रहता था. घटना के बारे में बताया जाता है कि बुधवार की सुबह नुरुलएन आलम अपनी बाइक पर सवार होकर तरवारा से नगवां लौट रहा था. इसी दौरान एक तेज रफ्तार की अज्ञात वाहन ने शहरकोला के समीप उसे सामने से रौंद दिया.
जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई. आसपास के लोग अभी कुछ समझ ही पाते कि टक्कर मारने वाला अज्ञात वाहन का चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया था. लोगों ने सूचना बसंतपुर थाना व मृतक के परिजनों को दी. सूचना मिलते ही बसंतपुर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार, एएसआई जितेंद्र राम दलबल के साथ शहरकोला पहुंचे. तभी मृतक के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच मातम मनाने लगे. उसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कागजी कारवाई के बाद पोस्टमार्टम में सदर अस्पताल भेज दिया.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…