बड़हरिया: बैठक में प्रतिबंधित वस्तुओं की बिक्री पर रोक लगाने का लिया गया निर्णय

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया प्रखंड मुख्यालय स्थित यमुनागढ़ मंदिर परिसर के पास रविवार को मुखिया प्रतिनिधि वाल्मीकि प्रसाद की अध्यक्षता में ग्रामीणों की बैठक हुई। बैठक में ग्रामीणों ने स्मैक, गांजा, शराब आदि (प्रतिबंधित वस्तु) बेचने वालों को हिदायत दिया कि अब यमुनागढ़ तथा आसपास कोई प्रतिबंधित वस्तुओं की बिक्री नहीं करनी है। यदि कोई इसकी बिक्री करते हुए पकड़ा गया तो उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया जाएगा तथा उसके विरुद्ध प्राथमिकी करा जेल भिजवाने का कार्य किया जाएगा। ग्रामीणों का कहना है कि प्रतिबंधित वस्तुओं की बिक्री होने से शरारती तत्व इसका सेवन कर आए दिन चोरी समेत अन्य घटनाओं का अंजाम दे रहे हैं।

ग्रामीणों ने कहा कि यमुनागढ़ समेत अन्य जगहों पर यदि कोई इन वस्तुओं की बिक्री करता है तो उसे चिह्नित कर ग्रामीणों के सहयोग से पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया जाएगा। इस मौके पर लोगों को प्रतिबंधित वस्तुओं की बिक्री नहीं करने का शपथ व संकल्प भी दिलाया गया। मौके पर आमलोगों ने भी अपना-अपना सुझाव दिया। इस अवसर पर मनोज कुमार, सरपंच संघ अध्यक्ष झगरु यादव, सरपंच अरविंद श्रीवास्तव, बबलू सिंह, प्रमोद कुमार, वीरेंद्र साह, भोला कुमार, उमेश प्रसाद, सचिन, सच्चिदानंद गिरि, राजकिशोर यादव, भारद्वाज कुमार, सरोज कुमार सहित काफी संख्या में रानीपुर, सदरपुर, कोइरीगावां, मानसा होता, बालापुर, तेतहली, खानपुर, बड़हरिया के ग्रामीण व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026