सिवान: फ्रॉड से बचने के लिए आरबीआई ने चलाया जागरूकता अभियान

परवेज अख्तर/सिवान: शहर में रविवार को अग्रणी जिला कार्यालय से लेकर बबुनिया मोड़ तक जिले के सभी बैंकों के कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने अग्रणी जिला प्रबंधक शशि कपूर के नेतृत्व में बैंक फ्राड से बचने के लिए जागरुकता अभियान चलाया। जिला प्रबंधक ने बताया कि बैंकिंग प्रथाओं आदि की मौजूदा विनियमों पर ग्राहकों की जागरुकता बढ़ाने के लिए रिजर्व बैंक विभिन्न मीडिया और प्रिंट अभियानों के माध्यम से कई पहल कर रहा है। यह जागरुकता (वाकेथन) रिजर्व बैंक आफ इंडिया द्वारा चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी जागरुकता कार्यक्रम अंतर्गत किया गया था। इसका मकसद ग्राहकों में वित्तीय साक्षरता को बढ़ावा देना है।

अग्रणी जिला प्रबंधक ने बताया कि ग्राहक के अधिकारों, ग्राहक संरक्षण और शिकायत निवारण ढांचे से संबंधित जानकारी पर जोर देते हुए यह अभियान, डिजिटल और इलेक्ट्रानिक वित्तीय लेनदेन धोखाधड़ी के विरुद्ध सुरक्षा के बारे में जागरुकता फैलाने का भी प्रयास है। इस अभियान के तहत लोगों को सुरक्षा उपाय और रोकथाम के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि आजकल साइबर फ्राड बहुत ज्यादा बढ़ गया, इसलिए ग्राहकों को जागरूक होना जरूरी है। जानकारी के अभाव में कोई भी व्यक्ति इन साइबर फ्राड का शिकार हो सकता है इसलिए ग्राहकों को अपने अपने बैंक खाते से संबंधित जानकारी जैसे कि अपने क्रेडिट / डेबिट कार्ड का पिन, कार्ड का सीवीवी नंबर, यूपीआईइ पिन आदि किसी भी व्यक्ति को नहीं बताना चाहिए।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026