बड़हरिया: नगर पंचायत होने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं

परवेज अख्तर/सिवान: बड़हरिया नगर पंचायत के गठन के बावजूद भी प्रखंड मुख्यालय की समस्या का समाधान नहीं हुआ। बड़हरिया नगर पंचायत के गठन होने से यहां के लोगों को आस जगी थी कि अब यहां जल जमाव की समस्या से निजात मिलेगा, जगह-जगह नाला बनेगा, बड़हरिया नगर पंचायत स्वच्छ व सुंदर दिखेगा लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। हल्की वर्षा होने पर भी सड़कों पर जल जमाव हो जाता है तथा दुकान एवं घरों का गंदा पानी सड़क पर बहने लगता है। इस कारण बाजार आने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

वहीं अतिक्रमण के कारण हमेशा जाम की समस्या उत्पन्न होती रहती है। इस कारण दूर-दराज से आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसको लेकर कई बार स्थानीय लोगों ने प्रशासन से गुहार लगाई, लेकिन समस्या का समाधान जस का तस ही रह गया। इस संबंध में कार्यपालक पदाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि नाला का निर्माण कार्य अच्छे ढंग से कराया जाएगा ताकि जल की निकासी हो सके। वहीं सड़कों पर से अतिक्रमण भी हटाया जाएगा जिससे लोगों को जाम की समस्या से निजात मिले सकेगा।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024