बड़हरिया: अनियंत्रित पिकअप व टेम्पो में सीधी टक्कर, टेंपो चालक की हुई घटनास्थल पर हुई मौत

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के बड़हरिया-सीवान मुख्यमार्ग स्थित मंसाहाता गांव के समीप तेज रफ्तार से आ रहे अनियंत्रित पिकअप ने टेंपो में जोरदार टक्कर मार दी. आमने-सामने हुई भिड़ंत में टेंपो चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. वहीं टेंपो का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. सड़क हादसे में मृत टेंपो चालक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहद्दीपुर गांव के स्व. महावीर महतो के 60 वर्षीय पुत्र परशुराम महतो के रूप में हुई है. घटना सोमवार की साढ़े चार बजे भोर की बतायी जाती है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि परशुराम महतो अपनी टेंपो को लेकर बड़हरिया से सीवान जा रहा था.

इस दौरान सीवान की तरफ से तेज गति से आ रहे पिकअप वैन से बड़हरिया-सीवान मुख्यमार्ग पर तीनभेड़िया व मंसाहाता के बीच में अचानक टेंपो में टक्कर मार दी. जिससे टेंपो चालक परशुराम महतो की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. सड़क हादसे को लेकर ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गयी. ग्रामीणों ने सड़क हादसे की खबर पुलिस को दी. घटना की सूचना मिलते ही एएसआइ राजकुमार कश्यप व एएसआइ शैलेश कुमार सिंह दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर टेम्पो चालक के शव को अपने कब्जे में ले लिया व मौजूद ग्रामीणों से पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सीवान भेज दिया. इधर मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने बताया कि पिकअप वैन का चालक नाबालिग था.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026