परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जी.बी. नगर तरवारा थाना क्षेत्र के डिहिया गांव निवासी एक युवक ने सोमवार को परिवारिक कला में आकर जहर खा लिया. जिसके बाद उसकी स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है. पीड़ित युवक की पहचान डिहिया गांव निवासी पहलाद साह के 16 वर्षीय पुत्र अंदीप कुमार के रूप में हुई है. घटना के बाद पीड़ित युवक को आनन-फानन में इलाज के लिए तरवारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. जहां चिकित्सकों ने उसकी स्थिति गंभीर बताते हुए सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया. फिलहाल युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई है.
मिली जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि युवक परिवारिक कला की वजह से काफी परेशान चल रहा था. सोमवार की दोपहर तरवारा बाजार में युवक आत्महत्या करने की नियत से कोई जहरीली पदार्थ खा लिया. जिसके बाद वह मूर्छित होकर गिर पड़ा. लोगों की नजर युवक पर पड़ी. स्थानीय लोगों द्वारा पूछताछ के बाद मामला संज्ञान में आया, जिसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया. लोगों ने युवक को आनन-फानन में उठाकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया. इसकी जानकारी परिजनों के अलावे जीबी नगर तरवारा थाने की पुलिस को दी. घटनास्थल पर पहुंची तरवारा थाने की पुलिस मामले की जांच में जुट गई. जानकारी के अनुसार परिजनों ने बताया कि युवक काफी दिनों से किसी बात को लेकर उदास चल रहा था. परिजनों के बार-बार पूछने के बावजूद भी युवक कुछ नहीं बोल रहा था. अचानक सुसाइड की नियत से जहर खाने की बात से परिवार के लोग चिंतित है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…