बड़हरिया: नल का जल नहीं मिलने से पंचायत के लोगों में निराशा

परवेज अख्तर/सिवान: बड़हरिया सरकार एक पंचायत में नल जल योजना के तहत करीब दो करोड़ रुपया खर्च की है, लेकिन जमीन पर इसकी हकीकत कुछ और ही देखने काे मिल रही है। इसको लेकर कोइरीगांवा पंचायत के वार्ड संख्या आठ में जब जागरण टीम वार्ड वासियों से नल जल की हकीकत जानने पहुंची तो यहां के लोगों ने विभागीय उदासीनता का रोना बताया। ग्रामीणों का कहना है कि करीब पांच साल पूर्व सरकार से इस वार्ड में पानी टंकी का निर्माण हुआ तथा लोगों के घरों में पाइप देकर कनेक्शन तथा नल लगाया गया। पंचायत चुनाव के दौरान पूर्व मुखिया के कार्यकाल तक लोगों के घरों में नल का जल भी मिला, लेकिन पंचायत चुनाव बाद मोटर में फाल्ट आने तथा सड़क ढलाई के दौरान कई जगह पाइप कट-फट जाने से इस वार्ड में जलापूर्ति बाधित हो गई है।

इस कारण वार्ड में रहने वाले करीब सौ घर प्रभावित है और लोग चापाकल का पानी पीने को विवश हैं। यहां के लोगों की समस्या जानने के लिए कोई पदाधिकारी या जनप्रतिनिधि तक नहीं आया। वहीं कुछ संपन्न लोग घर में आरओ लगा लिए हैं। इस पंचायत में करीब दो साल नल से जल आपूर्ति बाधित है। इस वार्ड के अनुरक्षक जय मंगल प्रसाद ने बताया कि जगह-जगह पाइप टूट गया है और नाला बनने से कहीं-कहीं पाइप कट गया है। इस कारण नल जल बंद है। उन्होंने कहा कि प्रखंड के पंचायत के प्रत्येक वार्ड में रिपेयरिंग के लिए पैसा मिला है, लेकिन मेरे पंचायत में किसी वार्ड में रिपेयरिंग के लिए पैसा मिला है या नहीं हमें पता नहीं है।

उन्होंने यह भी कहा कि मैं जब से अनुरक्षक हूं आज तक मुझे राशि नहीं मिली है। उन्होंने यह भी कहा कि नल जल योजना का मुख्य गेट भी टूट गया है, इस कारण हमेशा सामान चोरी का डर बना रहता है। वार्ड सदस्य प्रतिनिधि संतु बैठा ने बताया कि नल जल शुरुआत में चला बीच में सड़क ढलाई के कारण पाइप टूट गया है, इसके लिए शायद बंद है। विभाग को इसकी खबर कर दी गई है। विभाग से निर्देश मिला है कि रिपेयरिंग का पैसा आएगा तो उसको ठीक करा दिया जाएगा। इस संबंध में बीडीओ प्रणव कुमार गिरि ने बताया कि वार्ड संख्या आठ का नल जल संबंधित मुझे कोई सूचना नहीं है, अगर ऐसा है तो उसको ठीक करा दिया जाएगा

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026