परवेज अख्तर/सिवान: जिले के नौतन थाना क्षेत्र के सेमरिया में बुधवार की शाम सड़क दुर्घटना में तीन युवक घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। घायलों की पहचान गोपालगंज के विजयीपुर थाना क्षेत्र के अइठी निवासी प्रमोद साहनी के पुत्र अनूप साहनी, मैरवा थाना के तितरा निवासी अरविंद साहनी के पुत्र ऋतु कुमार साहनी तथा नौतन थाना क्षेत्र के सेमरिया निवासी राजकरन साहनी के पुत्र रंजीत कुमार साहनी के रूप में हुई है।
बताया जाता है कि अनूप साहनी, ऋतु कुमार साहनी एवं रंजीत कुमार एक ही बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे तभी नौतन-तितरा मुख्य मार्ग पर सेमरिया और बंका मोड़ के बीच सड़क किनारे रखे गिट्टी पर उनकी बाइक का चक्का फिसल गया इस कारण तीनों बाइक से गिरकर घायल हो गए। इस दौरान रास्ते से गुजर रह रहे समाजसेवी श्रीनिवास यादव ने अपनी गाड़ी से तीनों घायलों को इलाज के लिए नौतन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…