बड़हरिया: व्यवसायी संघ की बैठक में बाजार की सुरक्षा पर हुई चर्चा

व्यवसायियों ने चंदा एकत्रित कर सीसी कैमरा व स्ट्रीट लगाने का लिया निर्णय

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया प्रखंड मुख्यालय स्थित एक मैरेज हाल में रविवार को सरपंच अरविंद श्रीवास्तव एवं कमालुद्दीन अहमद की संयुक्त अध्यक्षता में व्यवसायी संघ की बैठक हुई। बैठक में व्यवसायियों के साथ आए दिन हो रही रंगदारी व गोलीबारी की घटना पर चिंता जाहिर किया गया। वहीं पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं करने पर रोष व्यक्त किया गया। बैठक में सुरक्षा एवं एकजुटता पर भी चर्चा की गई। साथ ही सुरक्षा के लिए बाजार समिति का गठन करने का निर्णय लिया गया। प्रशासन द्वारा शहर में सीसी कैमरा व स्ट्रीट लाइट नहीं लगाने पर नाराजगी जाहिर करते हुए अपने स्तर से चंदा एकत्रित कर चौक-चौराहे पर सीसी कैमरा, बाजार में स्ट्रीट लाइट लगाने का निर्णय लिया गया। इस पर सभी दुकानदारों ने सहमति जताई। वहीं घटना को लेकर व्यवसायियों को एकजुट होने का आह्वान किया गया।

सरपंच संघ के उपाध्यक्ष सह व्यवसायी अरविंद श्रीवास्तव ने कहा कि स्वर्ण व्यवसायी से रंगदारी मामले में आवेदन देकर के 10 दिन बाद भी पुलिस द्वारा प्राथमिकी नहीं की गई। बदमाशों पर पुलिस का डर नहीं रहने से व्यवसायी सहमे हुए हैं। वहीं रंगदारी एवं गोलीबारी की घटना की सूचना के बावजूद भी कोई प्रतिनिधि व्यवसायियों से हालचाल पूछने तक नहीं आए जो खेद की बात है। बैठक के बाद व्यवसायी संघ का शिष्टमंडल इम्तेयाज खान, सरपंच अरविंद श्रीवास्तव और एकरामुल हक के नेतृत्व में थानाध्यक्ष से मिलकर अपनी समस्याओं को रखा।

थानाध्यक्ष ने उनकी समस्या का समाधान करने एवं उनका हरसंभव सहयोग करने का आश्वासन दिया। बैठक में सरपंच संघ के अध्यक्ष सह दवा व्यवसायी झगरू यादव, जयप्रकाश सोनी, गुड्डू सोनी, सहरुल खान, नाजीर अली, भोला, पंकज कुमार, विकास यादव, लड्डू यादव, रामाश्रय यादव, जावेद अख्तर, राजकिशोर साह, दामोदर जायसवाल, साहेबलाल सोनी, शैलेश शर्मा, सुजीत कुमार, दूधनाथ प्रसाद, चंदन सोनी, धु्रवनाथ साह, आनंद गिरि, पंकज बर्णवाल, अजय यादव, विजय कुमार, पुष्पेंद्र सिंह, ओमप्रकाश पांडेय, मुन्ना सिंह, सोनू कुमार, धर्मनाथ सिंह, जेपी सोनी, अख्तर अली, संतोष सोनी, राजेश सोनी, मो. सईद, अमरनाथ साह, आजाद अहमद, जमशेद आलम सहित काफी संख्या में व्यवसायी उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026