परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हुसैनगंज चट्टी स्थित खाद बीज व्यवसायी से दो और चार नवंबर को बदमाश द्वारा मोबाइल पर काल कर 10 लाख रुपये रंगदारी मांगी गई थी। रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई थी। इस मामले में खाद-बीज व्यवसायी महादेवा ओपी के आकोपुर निवासी अशर्फी साह उर्फ लड्डू साह ने छह नवंबर को थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की थी।
घटना के 19 दिन बाद भी आरोपित पुलिस पकड़ से दूर हैं। आरोपित को पकड़ने में पुलिस विफल साबित हो रही है। थानाध्यक्ष रामबालक यादव ने बताया कि भयभीत व्यवसायी को सुरक्षा हेतु गार्ड मुहैया करा दी गई है। साथ ही सीडीआर के माध्यम से आरोपित तक पहुंचने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…